बरेली। मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर रजा एक्शन कमेटी की बैठक ख्वाजा कुतुब स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि झारखंड में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग की घटना असहनीय है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर 28 जून को कमेटी की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अब्दुल्ला रजा कादरी, उसमान रजा खां, अब्दुल हलीम खां, हाफिज इमरान, हाफिज सलीम रजा, मौलाना उमर रजा, मौलाना साजिद रजा आदि मौजूद रहे।