बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस में संचालित चार वर्षीय होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम बीएचएम एंड सीटी (बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी) में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गई है। यह आवेदन उन सीटों के लिए मांगे गए हैं, जो यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम के जरिये नहीं भरी जाएंगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं। एससी-एसटी के अभ्यर्थी 45 प्रतिशत अंक होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।