फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी जद्दोजहद के बार निदा खान को मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबी जद्दोजहद के बाद निदा की कार आखिर उनको मिल गई। यह कार उन्हें कोतवाली से कोर्ट के आदेश पर मिली है।
विज्ञापन

आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान को शादी में दी गई कार पति से अलग होने के चार साल मिल पाई है। उनकी शादी आला हजरत परिवार के शीरान रजा खां से हुई थी। अलग होने के बाद निदा ने पति से अपनी कार मांगी। जिसके न मिलने पर निदा ने कोर्ट केस कर दिया। इस पर कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को ससुराल से कार दिलाने के आदेश दिए। कुछ समय तक कार न मिलने के बाद निदा की अपील पर कोर्ट ने 14 जून को पुलिस कप्तान को कार दिलवाने के आदेश दिए। इस आदेश के छह दिन बाद ही 20 जून कोर्ट में तारीख पड़ी। इसी दिन कार पुराना शहर में सकलैनी नगर के मैदान पर लावारिस खड़ी मिली। सूचना पुलिस को मिली तो थाना बारादरी पुलिस ने इसे उठा कर थाने में लावारिस कार के रूप में जमा कर लिया। छानबीन और शिनाख्त के बाद सोमवार को कप्तान ने कार निदा को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को कार थाना बारादरी से कोतवाली भेजी गई। जहां रात को कोतवाल पंकज वर्मा ने कार निदा के सुपुर्द कर दी। कार रिसीव कर निदा देर रात अपने घर ले आईं हैं। निदा ने बताया कि कार चूंकि लॉक थी, इस लिए उसे थाने में खुलवाने के बाद अपने घर लेकर पहुंची। कार में हल्ला फुलका डैमेज हुआ है। फिलहाल कार अब उनके पास है। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश और एसएसपी के निर्देश पर कार निदा को कोतवाली बुला कर उनके सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें