बरेली। पिछले साल शत प्रतिशत पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने में फजीहत होने के बाद अबकी बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। मंगलवार को डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने 17 नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें पौधरोपण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। दो चरणों में संपन्न होने वाले पौधरोपण के पहले चरण में करीब 40 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसमें सदर का नोडल जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, फतेहगंज के अगरास जीआईसी के दीपक सिंह, रामनगर पं. दीनदयाल उपाध्याय जीआईसी के महावीर सिंह, बहेड़ी जीजीआईसी की नंदिनी, नवाबगंज के राजकीय हाईस्कूल के रामचंद्र, भदपुरा पं. दीनदयाल उपाध्याय जीआईसी के राजेंद्र सिंह यादव, मीरगंज राजकीय हाईस्कूल राजेंद्र सिंह समेत अन्य राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोडल नियुक्त किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में तीन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।