बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के पास नगर निगम ने सर्विस लेन के पास नाला बनाना शुरू किया था जो बीच में ही छोड़ दिया गया है। अब बारिश के मौसम में यह खुला हुआ नाला राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे इज्जतनगर क्रॉसिंग की तरफ जाने वाली सर्विस लेन पर आवागमन भी नहीं हो पा रहा है। दूसरी लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक होने से वहां जाम की समस्या पैदा हो गई है। यहां खस्ताहाल रास्ते पर डाली गई मिट्टी से भी वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। यहां कई बार त्रिवटीनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले सवारियों से लदे टेंपो भी पलटने से बचते हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।