बरेली। मंडी परिषद निदेशक ने कई अफसर इधर-उधर किए हैं। इसके तहत उपनिदेशक (प्रशासन) एमसी गंगवार आगरा तैनात किए गए हैं। उनके स्थान पर शिवमंगल चंदेल फैजाबाद से आएंगे। यह जानकारी अपर निदेशक जेपी सिंह ने दी है। मंडी समिति सचिव अरविंद गंगवार का भी तबादला होने की चर्चा है, उनके स्थान पर सहारनपुर से अनिल कुमार किए गए।