बरेली। शासन ने वित्त और सहकारिता विभाग में कई अफसर इधर से उधर किए हैं। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग में विनोद मिश्रा को उपनिदेशक बनाया गया है, यहां से पीके जैन को मुरादाबाद में तैनात किया गया है।
उप मुख्य लेखा अधिकारी संजीव कुमार को आजमगढ़ से बरेली भेजा गया है तो यहां से सुरेंद्र पांडे को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। ब्यूरो