बरेली। स्नातक पाठ्यक्रम बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद शनिवार को कॉलेजों में फार्म की हार्ड कॉपी जमा करने का अंतिम दिन था। इसके चलते कॉलेजों में पूरे दिन छात्र-छात्राएं फार्म जमा करने के लिए पहुंचते रहे। इसके साथ ही कॉलेजों ने मेरिट जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 29 जून तक मेरिट जारी कर 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है। ब्यूरो