फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर के पास कीचड़ से खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर के पास शनिवार को बारिश से सड़क पर काफी कीचड़ हो गया। इससे यहां वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सेतु निगम, चौराहे से कैंट की तरफ फ्लाईओवर बनाने का काम कर रहा है। सड़क के बीच खुदाई के लिए मशीन रखी होने के साथ बैरिकेडिंग भी है। हाल ही में सेतु निगम ने सड़क को एक तरफ चौड़ा करने के लिए फुटपाथ को खोद कर मिट्टी का दोबारा पटान किया है। यहां मिट्टी को सही से सेट नहीं किया गया है। जबकि लखनऊ के लिए हर दिन रोडवेज की सैकड़ों बसों के साथ शहर का भी काफी ट्रैफिक यहां रहता है। शनिवार को बारिश से फ्लाईओवर के पास मिट्टी से काफी कीचड़ हो गया। इससे दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा भी बढ़ गया। दो दिन पहले सेतु निगम ने यहां एक साइड का रोड भी बंद करके ट्रैफिक का डायवर्जन कर दिया है इससे दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें