फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण गुणवत्ता सुधारने को डीआईओएस करेेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्यों के साथ डीआइओएस बैठक करेंगे। शैक्षिक सत्र 2019-20 में तहसीलवार बैठक आयोजित करने निर्णय लिया है। इसमें शिक्षण गुणवत्ता, व्यवस्था उन्नयन, पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप, स्काउट, पौधरोपण, छात्रों का नामांकन, इंस्पायर अवार्ड, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक, उपचारात्मक शिक्षा, सड़क सुरक्षा, आधार कार्ड आदि पर मंथन होगा। कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई पर भी चर्चा की जाएगी। 26 जून को पहली बैठक एमबी इंटर कॉलेज में 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बता दें कि 14 जून को प्रदेश भर के डीआईओएस के साथ सीएम ने बैठक आयोजित की। उन्होंने डीआईओएस से पूछा था कि कितनी बार प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षण गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित की। इस पर अधिकांश ने बोर्ड परीक्षा का हवाला दिया। इस पर सीएम ने नाराजगी जताई थी। सीएम की मंशा को भांपकर ही डीआइओएस ने यह कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें