बरेली। उप्र. उद्योग व्यापार मंडल की बैठक श्यामगंज कार्यालय पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कहा गया है कि नालों पर पड़े स्लैब के चलते निगम का नाला सफाई अभियान बाधित हो रहा है। जलभराव से व्यापारियों को भी काफी परेशान होना पड़ता है। ऐसे में व्यापारी नाला सफाई के लिए नगर निगम की मदद करेंगे। साथ ही पॉलिथीन बंद करने के लिए भी जागरूक करने की बात कही। इस दौरान राजेश जसोरिया, दर्शनलाल भाटिया, अवधेश डब्बू, मनमोहन आदि मौजूद रहे।