बरेली। छह घंटे देरी से पहुंची बरेली वाराणसी एक्सप्रेस रात आठ बजे जंक्शन से रवाना हुई। वाराणसी से बरेली आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के जंक्शन पहुंचने का समय दोपहर 1.45 बजे है लेकिन यह शाम 7.14 बजे पहुंची। वापसी में ट्रेन अपराह्न 4.05 बजे के बजाय रात 8.49 बजे जंक्शन से रवाना हुई। इसके अलावा सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे, अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाब मेल एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट रही।