बरेली। राशन बनवाने में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर समाज सेवा मंच ने डीएसओ को ज्ञापन दिया है। संगठन का कहना है कि राशन कार्ड केवल महिलाओं के नाम पर बनाए जा रहे हैं। इससे औरतों को राशनकार्ड बनवाने में दौड़भाग करनी पड़ रही है। ज्ञापन में उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने, ऑनलाइन शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाने, मलिन बस्तियों में अभियान चलाकर पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाने सहित कई और मांगे की गई।