फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डायट फरीदपुर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार ने किया। प्रवक्ता आकांक्षा ने कार्यानुभव विभाग के तहत प्रोजेक्ट के रूप में पौधरोपण कराया और ‘एक प्रशिक्षु एक पेड़’ के संकल्प वाक्य के साथ पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी प्रशिक्षुओं को सौंपी। प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार ने पौधों की उपयोगिता बताई। उन्होंने एक पौधे के संरक्षण का संकल्प लेकर प्रशिक्षुओं को भी प्रेरित किया। इस दौरान संस्थान के प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार, विकास सक्सेना, अर्चना, शबा बी, नीलम रस्तोगी, ममता सक्सेना और कार्यालय से विनीत पांडे, विजयपाल सिंह भंडारी, राकेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें