बरेली। लेखपाल संघ की तहसील इकाई का नए सिरे से गठन हो गया है। इसमें लाल बहादुर गंगवार तहसील अध्यक्ष, हरीश गंगवार तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद ताहिर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नरायन दास मिश्रा सचिव, जय नरायन सह सचिव, प्रेमपाल सिंह कोषाध्यक्ष और टीकाराम आर्य आडिटर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन पर लेखपालों ने खुशी जाहिर की है।