आईएमए के रक्तदान शिविर में 203 लोगों ने किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 203 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया। आईएमए भवन में आयोजित इस शिविर में पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर व शहर विधायक डा. अरुण कुमार बतौर मुख्य व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रह रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आईएमए उपाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, ब्लड बैंक की निदेशक डा. अंजू उप्पल, डॉ. जेपीएस सेठी, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. एसएल भसीन समेत आईएमए के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।