फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफ मियां का राशन कार्ड क्यों नहीं बना था.. पूछेंगे कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही के लतीफ मियां का राशन कार्ड क्यों नहीं बना था, कमिश्नर रणवीर प्रसाद खाद्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे।
विज्ञापन

लतीफ मियां राशन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए संघर्ष करते हुए इस दुनिया से विदा हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीते जी अपनी गरीब और मजबूरी का हवाला देते हुए न जाने सीएम, कमिश्नर, डीएम से लगाकर न जाने कितने ही अधिकारियों को दरखास्त दी थी लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शाही के लोगों की शिकायत है कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास कई एकड़ जमीन है। कार और आलीशान मकान के मालिक भी है। लेकिन गरीबों के बजाय उन लोगों को दे दिए गए हैं। तीन मार्च को शिकायत के बाद कमिश्नर ने खाद्य उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन अफसरों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी टालते हुए पूरा मामला दबा दिया। अब लतीफ मियां के गुजर जाने के बाद यह मामला फिर कमिश्नर तक पहुंच गया है। कमिश्नर का कहना है कि यह जानकारी नहीं है कि इस मामले की जांच लौटकर आई है या नही। इसके बार में संबंधित अफसरों को तलब किया जाएगा। यह जानकारी भी ली जाएगी कि लतीफ मियां का राशनकार्ड आखिर क्यों नहीं बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें