बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 8वीं उप्र बालिका वाहिनी एनसीसी शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी गई। जिसके बाद सभी ने ड्रिल की क्लास के बाद फायरिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कैंप कमांडेंट अमरजीत वासदेव ने बताया कि इस कैंप के दौरान एक टीम थल सैनिक कैंप के लिए तैयार की जा रही है। जिसमें 40 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। जो उप्र की ओर से थल सैनिक कैंप के लिए जाएंगे। लेफ्टीनेंट वीनम सक्सेना ने सर्विस प्रोटेक्टर और कं पास की सहायता से बीयरिंग की जानकारी दी। यहां लेफ्टीनेंट मधु मौर्या, केयर टेकर रचना व अन्य मौजूद रहे।