इंटरनेशनल आईटी फोरम में देश का मान बढ़ाएंगे प्रो. रजत मूना
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के पहले डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाले प्रोफेसर रजत मूना रसिया में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय आईटी फोरम में प्रतिभाग करने रसिया पहुंचे हैं। यह आयोजन 11 और 12 जून को किया गया है। इस आयोजन में भारतीय पदाधिकारियों के दल का नेतृत्व फिक्की कर रहा है। प्रो. रजत मूना मूलरूप से जनकपुरी के निवासी हैं और अब उनका परिवार संयुक्त रूप से जनकपुरी में रहता है। यह जानकारी उनके भाई सुनीत मूना ने दी है।