पंकज कुमार सिंह एनई रेलवे के सीपीआरओ नियुक्त
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। रेलवे ने पंकज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर मंडल का नया सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया है। इससे पहले पंकज गोरखपुर में डिप्टी चीफ इंजीनियर ट्रैक थे। पंकज कुमार सिंह 2009 बैच भारतीय रेल इंजीनियर सेवा के अधिकारी हैं। यहां बता दें कि इससे पहले संजय यादव सीपीआरओ के पद पर तैनात थे। संजय को डिप्टी चीफ इंजीनियर ट्रैक बनाया गया है। ब्यूरो