बरेली। अजीजुल औलिया हजरत ख्वाजा सूफी अब्दुल अजीज मियां शाह का उर्स भैसोड़ी शरीफ में मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए बरेली से सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंद यहां से रवाना हुए हैं। अल्हाज सूफी हनीफ मियां लियाकती ने बताया कि उर्स के पहले रोज हजरत ख्वाजा सूफी सुल्तानुल औलिया ख्वाजा हसन सरकार का दिन में 11 बजे कुल शरीफ होगा। शाम को पांच बजे सरकारी चादर पेश की जाएगी। इससे पहले सज्जादानशीन के निवास से आस्ताने पर जुलूस पहुंचेगा। अगले रोज दिन में जायरीन की हाजिरी और रात में महफिले समा होगी। 13 जून को दिन में 11 बजे हजरत अजीजुल औलिया का कुल शरीफ होगा। ब्यूरो