फतेहगंज पूर्वी। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का इंजीनियरिंग टीम ने अप लाइन पर ब्लॉक लिया। इस दौरान टीईएम मशीन से बिलपुर स्टेशन यार्ड की अप लाइन के स्लीपरों के नीचे के पत्थरों की पैकिंग का कार्य किया गया। दो घंटे में पैकिंग का कार्य निपटा लिया गया, लेकिन पैकिंग मशीन को ट्रैक से हटाने में डेढ़ घंटा लग गया, जिसके चलते ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। इस दौरान कुंभ एक्सप्रेस, जनसेवा, राजधानी, सियालदह, किसान, राज्यरानी आदि ट्रेनों को पंद्रह मिनट रोककर चलाया गया, जबकि मालगाड़ियों को चलाया नहीं जा सका। शाम छह बजे टीईएम को ट्रैक से हटाए जाने के बाद बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों को निर्धारित गति से गुजारा जा सका। ब्यूरो