बरेली। श्री हरि मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथाव्यास पं. ब्रजेश पाठक ने भगवान को छल कपट से परे भक्त का स्वभाव प्रिय होने की जानकारी श्रद्धालुओं को दी। श्रीराम चरित मानस के कथा प्रसंग सुनाते हुए हनुमान जी के स्वभाव का परिचय देते हुए निष्काम भक्ति का सुझाव दिया। इस दौरान रवि छाबड़ा, सतीश खट्टर, सुशील कुमार व अन्य मौजूद रहे।