फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे लेट आई पंजाब मेल, वाराणसी एक्सप्रेस रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाराणसी के बाबतपुर सेक्शन में नॉन इंटर लॉकिंग होने से वाराणसी से गुजरने वाली ट्रेनें घटों देरी से जंक्शन पहुंचीं। ज्यादा देरी से चलने पर बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, जबकि वाराणसी से आने वाली पंजाब मेल 16, कामाख्या एक्सप्रेस दस, कुंभ एक्सप्रेस चार और आनंद विहार स्पेशल दस घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। दरअसल, दिन में नॉन इंटर लॉकिंग के चलते ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से गुजारा जा रहा है, जिससे वे देरी से चल रही है। इसके अलावा कहीं-कहीं ट्रेनों को रोककर भी चलाया जा रहा है, लेकिन रात में ट्रेनें अपने मूल रूट से चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों को घंटों वाराणसी स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें