बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव में ग्लैंडर्स पीड़ित एक घोड़े आज मर्सी डेथ दी जाएगी। पशु पालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले माह दो घोड़ों को मर्सी डेथ दिए जाने के बाद कुछ घोड़ों के ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। ब्लाक आलमपुर जाफ़राबाद क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर निवासी वीरपाल के घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर भमोरा पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. गौरव मोहन ने वीरपाल के घर जाकर उन्हें घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण पाए जाने की जानकारी दी और घोड़े को मर्सी डेथ दिए जाने के लिए उन्हें राजी कर लिया। पशु पालन विभाग के मुताबिक ग्लैंडर्स पीड़ित इस घोड़े को सरदार नगर में ही सोमवार को मर्सी डेथ दी जाएगी। ब्यूरो