बरेली। माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस ‘महेश नवमी’ पर रविवार को जिला माहेश्वरी सभा ने स्वजातीय बंधुओं की चित्रकला, सामान्य ज्ञान और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। देर शाम तक चली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। यहां अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, सुनील बियाणी, समीर भंसाली, निकुंज, धर्मेंद्र, अजय आदि मौजूद रहे।