बरेली। समाज सेवा मंच की ओर से प्रेम निवास में बच्चों के साथ ईद मिलन समारोह मनाया गया। यहां बच्चों को भोजन और मिठाई का वितरण किया गया। मंच की महिलाओं ने बच्चों से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी, महेश पंडित, गुड्डू ठाकुर, मिलन शर्मा, अतीक निजामी, नवेद रजा, नसरीन, शाहीन, जैनब फातमा आदि शामिल रहे।