बरेली। भर्ती को लेकर गांधी उद्यान में 10 जून को बीटीसी प्रशिक्षु और शिक्षामित्र एकजुट होकर कटऑफ के संबंध में प्रदर्शन करेंगे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शिक्षामित्रों और बीटीसी के 40-45 कटऑफ की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बताया कि प्रदर्शन के दौरान बहराइच के नेता रामशरण मौर्य भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो