बरेली। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन पर लगेज स्कैनर मशीन लगाई है, जिससे सूटकेस या बैग स्कैन करने के बाद ही यात्रियों को जंक्शन पर प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में मशीन लगाने वाली कंपनी से आए इंजीनियर्स ने आरपीएफ के जवानों को ट्रेनिंग दी, जिसके बाद मशीन पर आरपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल, मुरादाबाद डिवीजन के ए-क्लास स्टेशनों को कई बार आतंकी संगठनों की ओर से धमकी दी गई है। आतंकी अलर्ट के बाद जंक्शन पर यात्रियों और सामान की चेकिंग शुरू हो जाती है। चेकिंग उन्हीं यात्रियों की होती है जो प्लेटफार्म पर मौजूद रहते हैं, प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों की नहीं। लगेज स्कैनर मशीन लगने से आरपीएफ और जीआरपी ने राहत की सांस ली है। ब्यूरो