बरेली। आरपीएफ ने लगेज और महिला कोच में यात्रा करते 13 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को आरपीएफ ने पंजाब मेल और किसान एक्सप्रेस के महिला और लगेज कोच से अनधिकृत यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब मेल में महिला यात्रियों ने पुरुष यात्रियों के बैठने की शिकायत की थी। गार्ड की सूचना पर आरपीएफ ने सभी यात्रियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किसान एक्सप्रेस के लगेज कोच से भी यात्रियों को हिरासत में लिया गया।