फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से ढाई घंटे तक रोकी गईं दर्जनों ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने टिसुआ रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन के यार्ड में रि-माडलिंग के लिए डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया। इसके चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को ढाई घंटे तक छोटे-छोटे स्टेशनों पर रोका गया। भीषण गर्मी में यात्रियों को स्वच्छ पानी तक नसीब नहीं हुआ। छोटे-छोटे स्टेशनों पर हलकान होते रहे, दूसरी ओर ट्रेनों को एक से ढाई घंटे तक रोका गया। इंजीनियरिंग अनुभाग ने यार्ड की रिमाडलिंग के लिए दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक का डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान दोनों दिशाओं की ट्रेनों को रोक दिया गया। सियालदह एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, राजधानी, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, प्रयाग एक्सप्रेस कई मालगाड़ियों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें