फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी पर्व पर गुरुवार को गुरु नानक सत्संग सभा कोहाड़ापीर पर देर रात तक कीर्तन दरबार सजाया गया। पंथ के महान रागी सतनाम सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब) अमृतसर साहिब ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। भाई सुरेंद्र सिंह के जत्थे व हजूरी रागी हेमेंद्र सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जिसके बाद संगत ने लंगर छका। प्रधान सरदार हरवंत पाल सिंह बेदी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य दीवान गुरुद्वारा कोहाड़ापीर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। यहां महासचिव त्रिलोचन सिंह, एमपी सिंह, सतनाम सिंह, परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा, मालिक सिंह कालरा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें