बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप कुमुद स्मृति सम्मान समिति के तत्वाधान में रोटरी भवन में साहित्यकारों और समाजसेवियों की विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह हुआ, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व एमएलसी रमेश विकट और मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर किशोर कटरू रहे। इस दौरान सुकेश साहनी को साहित्य के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने पर कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। मुरादाबाद के रामवीर सिंह वीर को कुमुद साहित्य शिखर सम्मान और समाजसेवी पार्षद राजेंद्र मिश्रा को दीप नारायण गुप्ता स्मृति सम्मान मिला। जानकारी संस्थापक सचिव उपमेंद्र सक्सेना ने दी।