बरेली। भारतीय स्टेट जोनल कार्यालय में तैनात मुख्य प्रबंधक (परिचालन) जीके श्रीवास्तव को दिल्ली सर्किल का ऑडिटर बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर तैनाती के बाद उन्हें जोनल बैंक कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मेजर सौरभ चौहान, आरके गौड़, सुदीप गुप्ता, पल्लवी श्रीवास्तव, खुशबू सिंह, सोनिका, मनोज भट्ट, दीपांकर त्रिवेदी, लीलाधर आदि मौजूद रहे।