फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब...पेंशन के लिए दौड़ लगाते बीत गया पूरा साल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान माधोबाड़ी निवासी प्रमिला और ग्राम सिंघाई नवदिया निवासी द्रोपदी ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से पेंशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया वर्ष 2018 में विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था लेकिन साल भर दौड़ लगाते हो गया, पेंशन नहीं मिली। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि महिलाओं की पात्रता की जांच के बाद उन्हें पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा डीएम ने अन्य शिकायतें भी सुनीं। शिकायतकर्ता रामपाल निवासी सखतपुर ने बताया कि खेत पर आने-जाने का रास्ता नहीं है। इस पर डीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई करने को कहा। सराय के मेहताब ने शिकायत की, पिता के स्वर्गवास होने के बाद छोटे भाई ने 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी तरह तमाम अन्य लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायतें की। इस मौके पर कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें कुल 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें