फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग एक्सप्रेस रद्द करने पर हंगामा, आज लेट चलेंगीं दो गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयाग एक्सप्रेस को अचानक रद्द करने से नाराज यात्रियों ने सोमवार को जंक्शन पर हंगामा किया। अंबाला सेक्शन में ब्लॉक की वजह से यह समस्या रही। हालांकि, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि मंगलवार को बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को निर्धारित समय से चलाया जाएगा। वहीं, मंगलवार से अंबाला लुधियाना सेक्शन में मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेन 11 जून तक प्रभावित रहेंगी। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चलेगी। जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से चलेगी। कामाख्या एक्सप्रेस पांच जून को दो घंटे देरी से आएगी। हमसफर एक्सप्रेस भी उस दिन एक घंटा लेट रवाना होगी। सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस दस जून को डायवर्ट रूट से वाया चंडीगढ़ होकर जाएगी। अंबाला सेक्शन में करीब आठ से दस गाड़ियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें