फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में रोपे जाएंगे 1.05 करोड़ पौघे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने शहर के एक कॉलेज में आयोजित बैठक में मंडल में होने वाले पौधरोपण पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंडल के चारों जिलों में 1.05 करोड़ पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य भी बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा, बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है, सभी अफसर अभियान चलाकर इसमें जुटें। बैठक के बाद डीएफओ भरतलाल ने बताया कि बरेली को 41,36,500, बदायूं को 39,25,00, शाहजहांपुर को 41,44,00 व पीलीभीत को 24,64,500 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस मौके पर मंडल के सभी जिलों के डीएफओ के अलावा कई अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें