बरेली। संकट मोचन हनुमान की आराधना, पूजन का विशेष दिन ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मृगशिरा नक्षत्र में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। इसलिए तीसरा बड़ा मंगल श्रद्धालुओं के लिए बेहद शुभ रहने की संभावना है। इस विशेष दिन पर शहर में विभिन्न धार्मिक संगठनों और मंदिरों में आयोजन किए जाएंगे। राजेंद्र नगर बिजली उपकेंद्र पर बड़ा मंगलवार के उपलक्ष्य में दोपहर दो बजे हनुमान जी का पूजन करने के बाद भंडारा का आयोजन होगा। वहीं, सिविल लाइंस पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर और बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में शाम को महाआरती का आयोजन होगा। सुबह हनुमान जी के दर्शन के लिए भारी तादाद में श्रद्धालुओं के आसार हैं।