बरेली। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा कर दिया है। नए दाम शनिवार से लागू हो गए। शहर में सिलिंडर 753 रुपये में मिलेगा। जबकि प्रति सिलिंडर करीब 270 रुपये सब्सिडी खाते में पहुंचेगी। यह जानकारी एलपीजी डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने दी। ब्यूरो