बरेली। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। इसके बाद पदाधिकारी प्रोमोशन के संबंध में बीएसए से मिले और शासन से जारी आदेशों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस पर बीएसए ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद यूटा के पदाधिकारी वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। इस दौरान लेखा अधिकारी के मौजूद न होने पर कार्यालय के लंबित बिल को सप्ताह भर में भुगतान कराने की मांग की। साथ ही, मांग पूरी न होने पर 10 जून को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यहां हरीश कुमार, हेमंत कुमार, राजपल्याल, राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, रवि कुमार, अमित चंद्रा, सुनील कोली, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।