बरेली। भारतीय मजदूर संघ ने श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने के फै सले को सराहा है। संघ के प्रदेश मंत्री राजेंद्र घिल्डियाल ने पेंशन के बाबत की गई घोषणा को मजदूरों के हित में बताया है। दूसरी ओर, एसएंडसी कर्मचारी यूनियन ने हजारी लाल की अध्यक्षता में अग्रसेन पार्क में रबड़ फैक्ट्री के मजदूरों के साथ आम सभा की। जिसमें संतोष गंगवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय दिए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान अशोक मिश्रा, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र सिंह, हैदर नवी, भजन लाल आदि मौजूद रहे।