बरेली। शुक्रवार को प्रस्तावित कैंट बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।
शामिल किए गए 12 प्रस्तावों में कैंट क्षेत्र में पीएनजी लाइन बिछाने, इंटरनेट की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर केबल बिछाए जाने, शिक्षकों की तैनाती, रेजीडेंशियल रिसाइकलिंग, टेस्टिंग ऑफ तकनीक और वित्तीय बोली टीसी 2019-20, सड़कों की मरम्मत, पुनर्निर्माण आदि प्रस्तावों पर कैंट बोर्ड फैसला लेगा। ब्यूरो