बरेली। जम्मू से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के एसी थर्ड कोच का कूलिंग सिस्टम खराब हो गया। ट्रेन रुकती तो एसी भी बंद हो जाता। यात्रियों ने मुरादाबाद स्टेशन पर शिकायत की तो उन्हें बरेली में सिस्टम ठीक कराने का आश्वासन दिया गया। जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बताया। लेकिन स्टेशन मास्टर का कहना था कि उन्हें कोई मेसेज नहीं मिला है, जिससे एसी स्टाफ तैयार होता। ट्रेन का ठहराव भी पांच मिनट का है। थोड़ी देर बाद ट्रेन चल दी। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में एसी स्टाफ ने कोच की खामी दूरी की। ब्यूरो