बरेली। डॉ. सुनीता पांडेय को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्होंने यहां पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया। मूलरूप से बलिया निवासी डॉ. सुनीता इससे पहले कृषि विज्ञान केंद्र, गाजीपुर में गृह वैज्ञानिक थीं। बता दें कि एके अरविंद के ट्रांसफर के बाद से विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का पद लंबे समय से रिक्त था। प्रभारी के तौर पर प्रो. संजय मिश्र यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ब्यूरो