शाहजहांपुर। मदनापुर ब्लॉक के गांव ननिउरा के सुनील कुमार यादव ने बीएड प्रवेश परीक्षा में पूरे यूपी में तीसरी रैंक हासिल की है। परीक्षा में कुल पांच लाख परीक्षार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। पांच भाई-बहनों में सुनील सबसे बड़े हैं। उन्होंने 2016 में एसएस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएड की तैयारी शुरू कर दी थी। बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी हो गया था। बुधवार को रैंकिं ग भी जारी कर दी गईं। सुनील को पूरे यूपी में थर्ड रैंक हासिल होने से परिवार में खुशी का माहौल है। सुनील अपनी सफलता का श्रेय पिता रामसिंह यादव, मां देववती और गुरुजनों को देते हैं। ब्यूरो