बरेली। आनंद आश्रम में बुधवार को वार्षिक रामायण ‘प्रवचन माला की’ का आयोजन हुआ। जिसमें साकेतवासी वाराणसी के मानस नत्न डॉ. पं. श्रीनाथ मिश्र के बेटे पं. बृजेंद्र नाथ मिश्र ने मौजूद श्रद्धालुओं को श्रीराम-वाल्मीकि मिलन प्रसंग सुनाकर भाव विभोर किया। उन्होंने वाल्मीकि कृत स्तुति और चौदह प्रकार के भक्तों के ह्रदय में निवास करने की प्रार्थना समेत श्री राम चरित मानस कथा का भावपूर्ण प्रसंग सुनाए। बताया कि प्रभु श्री राम का अवतार अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। इससे बाद उन्होंने प्रसंग के अनुसार कथा रसपान कराया। यहां मंत्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।