फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी दुकानों की नहीं मिली जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आतिशबाजी की दुकानों का रिन्यूवल करने के पहले एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने अधिकारियों के कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी लेकिन वह न मिलने से दोबारा लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी लटकी हुई है। आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने के बाद एडीएम सिटी ने इसकी जांच शुरू कराई थी। उन्होंने एसडीएम से यह रिपोर्ट मांगी थी कि पटाखा विक्रेताओं के पास भंडारण की कितनी क्षमता है और वहां कितना स्टोर हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई नाबालिग तो काम नहीं कर रहा। वहां अग्निशमन की क्या व्यवस्थाएं हैं। इसके अलावा कई और बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी गई थी जो एडीएम सिटी को नहीं मिली है। इससे दुकानों का नवीनीकरण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें