बरेली। मेनका गांधी और वरुण गांधी की जीत पर मंगलवार को भाजपाइयों ने चौबारी स्थित पीएफए शेल्टर होम में पशु-पक्षियों के लिए भंडारा किया। भंडारे में यहां मौजूद बंदर, कुत्ता समेत तमाम जानवरों एवं पक्षियों के फल और नमकीन, खिचड़ी आदि खिलाई गई। साथ ही मेनका एवं वरुण के लिए मंत्री पद प्राप्ति की कामना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान पूरनलाल लोधी, डॉ. अनिल शर्मा, विक्की भरतौल, जवाहर लाल, आशु अग्रवाल, अजयराज शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।