बरेली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के एमएससी विभाग के माइक्रोबायोलॉजी और एनवायरमेंटल साइंस विषयों के लिए सोमवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। माइक्रोबॉयोलॉजी के लिए पंजीकृत 105 परीक्षार्थी में 15 अनुपस्थित रहे। एनवॉयरमेंटल साइंस के लिए पंजीकृत 43 परीक्षार्थियों में नौ अनुपस्थित रहे। दोनों ही कोर्स में 40-40 सीटें हैं।