बरेली। प्रजापित ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 29 और 30 मई को शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं को कुरीतियों से दूर रहने और व्यवसन मुक्ति का संदेश देने के लिए जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बीके पार्वती ने बताया कि राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के युवा प्रभाग ‘मेरा भारत स्वर्णित भारत’ अभियान के तहत रवाना बस यात्रा 29 को बरेली पहुंचेगी। जो 29-30 दो दिनों तक शहर के कई इलाकों में युवाओं को जागरूक करेगी। प्रेसवार्ता में पीएसी कमांडर प्रकाश कुमार वैद्य, बीके नीता मौजूद रहीं।